Bihar Registry News: नीतीश का ये दांव कहीं उल्टा ना पड़ जाए, जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए भटक रहे नागरिक!

औरंगाबाद। Bihar Land Registry News जमीन निबंधन मामले में जब से नया नियम लागू हुआ है तब से क्रेता और विक्रेता परेशान हैं। दोनों निबंधन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। चक्कर लगाने के बावजूद कोई फायदा नहीं हो रहा है। बताया गया कि सरकार ने यह नियम लागू किया है जिसके नाम जमीन होगा वहीं निबंधन कर सकेगा। औरंगाबाद निबंधन कार्यालय का आंकड़ा कुछ अलग बयां कर रहा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो एक मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक 11 दिनों में कुल 193 निबंधन हुआ है। 10 मार्च को एक भी निबंधन नहीं हो सका। सबसे अधिक सात मार्च को कुल 35 निबंधन हुआ। निबंधन की संख्या में गिरावट आई है।

रजिस्ट्री के नियम बदले ही आंकड़े बदल गए

10 दिन में औरंगाबाद निबंधन कार्यालय में हुआ मात्र 193 निबंधन नए नियम लागू होने से पहले प्रतिदिन होते थे 80 से 90 निबंधन अब जिसके नाम होगा जमीन वहीं कर रहे निबंधन

जमीन निबंधन का आंकड़ा

दिनांक और निबंधन की संख्या 

  • 01 मार्च 2024————-29
  • 02 मार्च 2024————-04
  • 03 मार्च 2024————-02
  • 04 मार्च 2024————-33
  • 05 मार्च 2024————-28
  • 06 मार्च 2024————-29
  • 07 मार्च 2024————-35
  • 09 मार्च 2024————-16
  • 10 मार्च 2024————-00
  • 11 मार्च 2024————-17

Mahindra Thar और Scorpio को मिला नया कलर ऑप्शन, Stealth Black में लग रही हैं जबरदस्त; देखिए कीमत!

Bring home this gleaming SUV with 0 downpayment at a monthly EMI of just Rs 9,570!

Leave a Comment