स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से स्टेनोग्राफर ग्रेड C एवं D के रिक्त पदों के लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (CBT) का आयोजन 10 एवं 11 दिसंबर 2024 को करवाया गया था जिसका रिजल्ट आज यानी 5 मार्च को इस भर्ती के रिजल्ट (SSC Stenographer grade c & d result) की घोषणा कर दी गई है। आपको बता दें कि सीबीटी एग्जाम में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
मेरिट लिस्ट में ये जानकारी दर्ज है
मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों रोल नंबर, नाम, पिता का नाम, माता का नाम और कैटेगरी दर्ज है।
SSC Stenographer grade c & d Merit list kaise Download karen?
- SSC Stenographer 2024 चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Result बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपको Stenographers Grade ‘C’ & ‘D’ Examination, 2024 के सामने दिए गए पीडीएफ पर क्लिक करना है।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
Result Direct link
- SSC Stenographer Result 2025 (Merit list pdf) link (Grade C)
- SSC Stenographer (Grade C) Result 2025 (Merit list pdf) link
SSC Stenographer grade c & d category wise Merit list
बता दें कि SSC Stenographer grade c & d के साथ ही SSC की ओर से सी के लिए कटऑफ 138.16760, ST के लिए 114.72905, OBC के लिए 148.57526, EWS के लिए 148.57526, अनरिजर्व के लिए 148.57526, OH के लिए 108.57415, HH के लिए 40.17497, VH के लिए 77.61547 और Others-PWD के लिए 40.21264 निर्धारित है। जो अभ्यर्थी निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे केवल वे ही स्किल टेस्ट के लिए आमंत्रित किये जाएंगे।
SSC Stenographer भर्ती विवरण
अगर हम बात करें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया की तो 26 जुलाई से 17 अगस्त 2023 तक पूरी की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से ग्रेड सी एवं ग्रेड डी स्टेनोग्राफर के कुल 2006 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अगर आप उस भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल पढ़ना चाहते है तो इसके लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।